Science General Questions

 


1. आंवले के फल में कौन सा विटामिन, मुख्यतः पाया जाता है ?


 1. विटामिन B

 2. विटामिन C

 3. विटामिन A

 4. विटामिन D

 आंवले के फल में विटामिन C मुख्यतः पाया जाता है। विटामिन C का रासायनिक नाम ‘एस्कॉर्बिक अम्ल‘ है। विटामिन C की कमी से ‘स्कर्वी‘ नामक रोग होता है। यह मुख्यतः खट्टे फलों जैसे- आंवला, नीम्बू, संतरा, नारंगी, टमाटर व खट्टे पदार्थ में पाया जाता है।


2. ‘रेडियो‘ का आविष्कार किसने किया ?

 1. माइकेल फैराडे

 2. जेम्स डेवर

 3. मार्कोनी

 4. ग्राहम बेल

 ‘रेडियो‘ का आविष्कार ‘मार्कोनी‘ ने किया था। इटली के विश्व प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री गुगलेल्मो मारकोनी ने दिसंबर 1895 में रेडिया का आविष्कार किया था। वास्तव में मार्कोनी को बेतार के तार का जन्मदाता कहा जाता है। संचार क्रांति के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण खोज के लिए इन्हें सन् 1909 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। रेडियो एक ऐसी तकनीक है जिसमें रेडियो तरंगों का इस्तेमाल करते हुए सिग्नल दिए जाते है या फिर एक-दूसरे से कम्यूनिकेट किया जाता है।


3. आग बुझाने के लिये इनमें से किसका उपयोग किया जाता है ?


 1. बैंकिग सोडा  

2. बिना बुझा चूना

 3. बुझा चूना

 4. धावन सोडा

 आग बुझाने के लिये ‘बैंकिंग सोडा‘ उपयोग किया जाता है। बैंकिंग सोडा एक शुद्ध पदार्थ है, यह क्षारीय होने के साथ ही थोड़ा नमकीन स्वाद लिए होता है। इसको सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है। इसका रासायनिक नाम NaHCO3 है। इसका इस्तेमाल खाने के साथ ही कपड़ो और घर के फर्नीचर की साफ सफाई में भी किया जाता है तथा त्वचा की देखरेख के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।


4. मानव शरीर में औसतन कितना खून होता है ?


 1. 4 लीटर

 2. 6.5 लीटर

 3. 7.5 लीटर 

 4. 5 लीटर

मानव शरीर में औसतन 5 लीटर खून होता है। खून एक शारीरिक तरल है जो लहू वाहिनियों के अन्दर विभिन्न अंगों में लगातार बहता रहता है। रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होने वाला यह गाढ़ा, कुछ चिपचिपा, लाल रंग का द्रव्य एक जीवित ऊतक है। यह प्लाज्मा और रक्त कणों से मिलकर बनता है। प्लाज्मा वह निर्जीव तरल माध्यम है जिसमें रक्त कण तैरते रहते है तथा रक्तकण तीन प्रकार के होते है, लाल रक्त कणिका, श्वेत रक्त कणिका और प्लेटलैट्स।

5. विद्युत के जनक कौन है ?


 1. रदरफोर्ड

 2. माइकल फैराडे

 3. सी.वी. रमन

 4. अल्बर्ट आइन्स्टाइन

 विद्युत के जनक ‘माइकल फैराडे‘ है। अल्बर्ट आइन्स्टाइन - सापेक्षता का सिद्धान्त, सी.वी. रमन - रमन प्रभाव, रदरफोर्ड - परमाणु संरचना।


6. ‘थर्मामीटर‘ का आविष्कार किसने किया ?


 1. न्यूटन

 2. सी.वी. रमन

 3. केल्विन  4. फेरेनहाइट

‘थर्मामीटर‘ का आविष्कार फेरेनहाइट ने किया। थर्मामीटर मनुष्यों और जानवरों के शरीर के तापमान का माप लेने वाला एक उपकरण होता है। थर्मामीटर की नोक को मुंह में जीभ के नीचे, बगल में या गुदा में रखा जाता है, जिससे शरीर का सही तापमान रिकॉर्ड होता है। पुराने प्रकार के थर्मामीटर में मरकरी या अल्कोहल का उपयोग करके शरीर के तापमान को नापा जाता था। लेकिन नए प्रकार के थर्मामीटर में इसके लिए इंफ्रारेड किरणों का उपयोग किया जाता है।

7. एक अश्वशक्ति (हॉर्सपावर) में कितने वाट होते हैं ?


 1. 750 Watts

 2. 746 Watts  3. 752 Watts

 4. 748 Watts

 एक अश्वशक्ति (हॉर्सपावर) में 746 वाट होते हैं। हॉर्सपॉवर शब्द का सबसे पहले उपयोग 18वीं शताब्दी के अन्तिम काल में स्कॉटलैंड के इंजीनियर जम्स वॉट ने किया। इन्होंने वाष्प इंजनों से मिले वाली शक्ति की तुलना अश्व (घोड़ों) की खीचने की शक्ति से की। बाद में हॉर्सपावर शब्द का उपयोग अन्य इंजनों तथा टर्बाइन, विद्युत मोटरों एवं अन्य मशीनों की शक्ति के लिये भी किया जाने लगा।

 

8. निम्नलिखित में से किसमें सबसे अधिक प्रोटीन है ?


 1. सोयाबीन 

  2. गेहूँ

 3. मछली

 4. भेड़ का मांस 

सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन होता है। सोयाबीन शाकाहारी मनुष्यों के लिए मांस भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक प्रोटीन होता है इसके मुख्य घटक प्रोटीन, कार्बोहाइडेंट और वसा होते है। सोयाबीन में 38-40 प्रतिशत प्रोटीन, 22 प्रतिशत तेल, 21 प्रतिशत कार्बोहाइडेट, 12 प्रतिशत नमी तथा 5 प्रतिशत भस्म होती है। भारत में सोयाबीन का सबसे अधिक उत्पादन मध्यप्रदेश में किया जाता है। मध्यप्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र स्थित है।

9. कौन-सा विटामिन पानी में घुल जाता है ?


 1. विटामिन D

 2. विटामिन A

 3. विटामिन C  4. विटामिन K विटामिन C पानी में घुल जाता है। जल में विलेय विटामिन B और C है जबकि वसा में विलेय विटामिन A, D, E, K है। विटामिन एक प्रकार के कार्बनिक यौगिक होते है जिनकी सूक्ष्म मात्रा में मानव शरीर को आवश्यकता होती है। विटामिन की खोज ‘फंक‘ नाम व्यक्ति ने सन् 1911 में की थी। विटामिन को दो भागों में वगीकृत किया जाता है। वसा में विलय विटामिन व जल में विलय विटामिन।


10. ‘टेलीविजन‘ का आविष्कार किसने किया ?


 1. फैराडे

 2. जॉन लोगी बेयर्ड

  3. ओटिस

 4. राइट ब्रदर्स 

‘टेलीविजन‘ का आविष्कार जे.एल. बेयर्ड ने ब्रिटेन में 1926 में किया था। यह एक सीआरटी टेलीविजन था। जिस पर चलचित्र प्रसारित किए थे। इसके बाद वर्ष 1927 में फिलो फासवर्थ नामक वैज्ञानिक ने कार्य कर सकने योग्य टेलीविजन का आविष्कार किया। यह एक ब्लेक एंड व्हाइट टीवी था तथा वर्ष 1928 में जे.एल. बेयर्ड ने कलर टेलीविजन का आविष्कार किया। भारत में टेलीविजन का पहला प्रसारण 15 सितंबर 1959 में दिल्ली में किया गया था। यह भी ब्लैक एंड व्हाइट टीवी ही था।