Botany questions in hindi

 


1. बहुकोशिका जीव किसके द्वारा वृद्धि करते है?

[A] कोशिका अधिकता
[B] कोशिका विस्फोट
[C] कोशिका अंत: विस्फोट
[D] कोशिका विभाजन

Answer. [D] कोशिका विभाजन
Explain:- बहुकोशिका जीव कोशिका विभाजन (Cell Division) द्वारा वृद्धि करते है |

 2. निम्मलिखित में से किसे जीवन का भौतिक आधार माना जाता है?

[A] कोशिका भित्ति (Cell Wall)
[B] कोशिका झिल्ली (Cell Membrane)
[C] सूत्रकणिका
[D] जीवद्रव्य (Protoplasm)

Answer. [D] जीवद्रव्य
Explain:- जीवद्रव्य जो जीवन का भौतिक आधार (Physical Basis of Life) माना जाता है |

 3. कोशिका में राइबोसोम की अनुपस्थिति में कौन सा कार्य उचित रूप से नही होगा?

[A] उत्सर्जन (Emission)
[B] कोशिका विभाजन
[C] प्रोटीन संश्लेषण (Protein synthesis)
[D] प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)

Answer. [C] प्रोटीन संश्लेषण
Explain:- राइबोसोम को 'प्रोटीन फैक्ट्री' भी कहा जाता है, क्योंकी इसमें प्रोटीन निर्माण का कार्य संपन्न होता है और इसकी अनुपस्थिति में प्रोटीन संश्लेषण का कार्य नही होगा |

 4. एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओ के समूह को क्या कहते है?

[A] ऊतक (Tissue)
[B] अंग (Organ)
[C] अंग तंत्र (Organ Structure)
[D] कोशकीय संरचना (Cellular Structure)

Answer.[A] ऊतक
Explain:- एक विशेष कार्य करने वाले समान कोशिकाओ के समूह को ऊतक कहते है | ऊतको का समूह मिलकर अंग का निर्माण करते है तथा विभिन्न अंग मिलकर अंग तंत्र का निर्माण करते है |

 5. कोशिका के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहा जाता है?

[A] फिजियोलॉजी
[B] हिस्टोलॉजी
[C] साइटोंलॉजी
[D] टैक्सोंनॉमी

Answer. [C] साइटोंलॉजी
Explain:- कोशिका के वैज्ञानिक अध्ययन को साइटोंलॉजी (Cytology) कहा जाता है | इसके अन्तर्गत कोशिका की बनावट, जीव द्रव्य की संरचना, केन्द्रक आदि तथा अन्य पदार्थो का अध्ययन किया जाता है |

 6. ग्रेगर मेंडल ने किस पौधे पर संकरण का प्रयोग किया था?

[A] आलू
[B] मटर
[C] चुकंदर
[D] सेब

Answer. [B] मटर
Explain:- ग्रेगर मेंडल ने मटर पौधे पर संकरण का प्रयोग किया था, जिसके आधार पर Law of Dominance, Law of separation और Law of independent assortment नियमो का प्रतिपादन किया था |

 7. निम्मलिखित में से किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम जीवित मुक्त कोशिका (Living Free Cell) की खोज की थी?

[A] रोबर्ट हुक
[B] एंटोनी वॉन ल्युवेनहॉक
[C] पुरकिंजे
[D] रोबर्ट ब्राउन

Answer. [B] एंटोनी वॉन ल्युवेनहॉक
Explain:- एंटोनी वॉन ल्युवेनहॉक जिनको 'Father of Microbiology' भी कहा जाता है, इन्होने जीवित मुक्त कोशिका की खोज किये थे |

 8. निम्मलिखित में से कौन सा पुरुषो में लिंग गुणसूत्रों के जोड़े को दर्शाता है?

[A] XY
[B] XX
[C] YY
[D] इनमे से कोई नही

Answer. [A] XY
Explain:- पुरुषो में लिंग गुणसूत्र XY होते है और महिलाओ में XX होता है |

 9. निम्मलिखित में से कौन सा संबंध शिशु में माता एवं पिता द्वारा योगदान किए गये आनुवंशिक पदार्थ की मात्रा में सही है?

[A] पिता >> माता
[B] पिता << माता
[C] पिता = माता
[D] इनमे से कोई नही

Answer. [C] पिता = माता
Explain:- माता एवं पिता द्वारा शिशु में आनुवंशिक पदार्थ की मात्रा का बराबर योगदान किया जाता है |

 10. सेलुलोज भित्ति (Cellulose Wall) किसके cell में पाई जाती है?

[A] जन्तु
[B] बैक्टीरिया
[C] पौधे
[D] फंगस

Answer. [C] पौधे

 11. कोशिका की उर्जा के रूप में किसे जाना जाता है?

[A] एडिनोसिन फॉस्फेट
[B] ग्लाइसीन ट्राईफॉस्फेट
[C] एडिनोसिन डाईफॉस्फेट
[D] एडिनोसिन ट्राईफॉस्फेट

Answer. [D] एडिनोसिन ट्राईफॉस्फेट
Explain:- एडिनोसिन ट्राईफॉस्फेट (Adenosine Triphosphate) सभी प्रकार की कोशिकाओं में ऊर्जा प्रदान करता है |

 12. मादा युग्मक (Female Gamete) को क्या कहते है?

[A] युग्मनज (Zygote)
[B] अंडाणु (Egg)
[C] शुक्राणु (Sperm)
[D] भ्रूण (Embryo)

Answer. [B] अंडाणु

 13. DNA का जलरागी स्वरूप किसकी मौजूदगी के कारण होता है?

[A] थायमीन बेस
[B] विभिन्न हाइड्रोजन बंध
[C] फॉस्फेट वर्ग
[D] डीआक्सीराइबोज शर्करा

Answer. [C] फॉस्फेट वर्ग

 14. नारियल-जटा (कॉइर) प्राप्त की जाती है一

[A] क्रोटालेरिया जन्सिया से
[B] ब्रैसिका कैम्पेस्ट्रिस से
[C] कोकोस न्यूसिफेरा से
[D] गौसीपियम आर्बेरियम से

Answer. [C] कोकोस न्यूसिफेरा

 15. जतुपरागण का क्या आशय है?

[A] पत्तियों का उत्पादन
[B] फूलो का उत्पादन
[C] आंधी द्वारा परागण
[D] जतुक द्वारा परागण

Answer. [D] जतुक द्वारा परागण
Explain:- जतुपरागण (Chiropterophily) से तात्पर्य चमगादड़ अर्थात जतुक द्वारा परागण से है |

 16. उच्चतर पौधों के बीजो के पोषक ऊतक को क्या कहते है?

[A] हाइपोकोटाइल
[B] एम्ब्रियो
[C] एनडोस्पर्म
[D] न्यूसेलस

Answer. [C] एनडोस्पर्म
Explain:- अधिकतर पुष्पीय पौधों के बीजो में निषेचन (Fertilization) के समय ऊतक (tissue) का निर्माण होता है, जिसे एनडोस्पर्म कहते है |

 17. स्वपरागण (Self Pollination) का क्या परिणाम होता है?

[A] बहि:प्रजनन
[B] अंत:प्रजनन
[C] विरल प्रजनन
[D] अतिप्रजनन

Answer. [B] अंत:प्रजनन
Explain:- यदि किसी पुष्प में परागण (pollination) उसी के पराग कण द्वारा होता है तो उसे 'स्वपरागण' कहते है | स्वपरागण का परिणाम अंत:प्रजनन होगा |

 18. निम्मलिखित में से कौन सा कोशिकांग केवल पादप कोशिका में स्थित होता है?

[A] लाइसोसोम
[B] प्लास्टिड
[C] कोशिका झिल्ली
[D] माइटोकॉन्ड्रिया

Answer. [B] प्लास्टिड 

 Explain:- प्लास्टिड (Plastid) केवल पादप कोशिका में स्थित होता है जिसका अभाव जन्तु कोशिका में होता है और ये कुछ पौधों में रंगहीन तथा कुछ में रंगीन होते है |

 19. निम्मलिखित में से किसको कोशिका का 'पॉवर प्लांट' भी कहा जाता है?

[A] गौल्जिकाय
[B] माइटोकॉन्ड्रिया
[C] राइबोसोम
[D] लाइसोसोम

Answer. [B] माइटोकॉन्ड्रिया 

 Explain:- मैट्रिक्स तथा भीतरी झिल्ली (Inner membrane) में उपस्थित एन्जाइम ऑक्सीजन और श्वसन (respiration) के लिए आवश्यक होते है और इस क्रिया में उर्जा पैदा होती है, इसलिए माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का 'पॉवर प्लांट' भी कहा जाता है |

 20. 'माइटोकॉन्ड्रिया' शब्द किसने बनाया था?

[A] जे.ई. सॉल्क
[B] कार्ल बेंडा
[C] चार्ल्स लैवेरान
[D] एंटोनी वैन लीउवेनहोक

Answer. [B] कार्ल बेंडा 

 Explain:- कार्ल बेंडा (Carl Benda) ने सर्वप्रथम 'माइटोकॉन्ड्रिया' शब्द प्रयुक्त किया था |

 21. न्यूक्लियस के बाहर DNA कहां मिलता है?

[A] राइबोसोम
[B] अंतद्रव्यी जालिका
[C] माइटोकॉन्ड्रिया
[D] गाल्जी काय

Answer. [C] माइटोकॉन्ड्रिया
Explain:- न्यूक्लियस के बाहर माइटोकॉन्ड्रिया और हरितलवक (Chloroplast) नामक कोशिकांग में मिलते है |

 22. निम्मलिखित में से कोशिका की कौन-सी पाचन थैली (Digestive Bag) कहलाती है?

[A] गॉल्जीकाय
[B] माइटोकॉन्ड्रिया
[C] राइबोसोम
[D] लाइसोसोम

Answer. [D] लाइसोसोम
Explain:- लाइसोसोम में बहुत शक्तिशाली पाचक एन्जाइम होते है जो जाटिल (complex) पदार्थो को सरल पदार्थो में तोड़ देते है |

 23. यूकैरियॉटिक (Eukaryotic) कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली (membrane) किससे बनी होती है?

[A] फॉस्फोलिपिड
[B] लिपोप्रोटीन
[C] फॉस्फोलिपो-प्रोटीन
[D] फॉस्फो-प्रोटीन

Answer. [C] फॉस्फोलिपो-प्रोटीन
Explain:- यूकैरियॉटिक कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली फॉस्फोलिपिड तथा प्रोटीन की बनी होती है | इसका निर्माण तीन परतो से मिलकर होता है |

 24. चालनी पट्टिका किसका भाग है?

[A] कैम्बियम का
[B] जाइलम का
[C] कॉर्टेक्स का
[D] फ्लोएम का

Answer. [D] फ्लोएम का
Explain:- जाइलम (Xylem) की तरह फ्लोएम (Phloem) भी पौधों में पाया जाने वाला एक संवहन ऊतक (vascular tissue) है जो संवहन (vascular) बंडल में अन्दर पाया जाता है |

 25. अतिवर्धन का क्या अर्थ है一

[A] किसी कोशिका के आकार में वृद्धि
[B] पेशी की अत्यधिक गतिशीलता
[C] अतिलोलुपतापूर्ण खान-पान
[D] कोशिकाओं की संख्या में अपसामान्य वृद्धि

Answer. [D] कोशिकाओं की संख्या में अपसामान्य वृद्धि
Explain:- एक ऊतक या किसी अंग में सामान्य कोशिकाओ की संख्या में अपसामान्य वृद्धि को अतिवर्धन कहा जाता है |

 26. किसी पादप का वह हिस्सा जो दुसरे पादप पर लगाया जाता है, उसे क्या कहते है?

[A] स्कंध
[B] कलम
[C] वृंत
[D] चूषक

Answer. [B] कलम
Explain:- किसी पौधे की एक शाखा जिसे कलम कहा जाता है, उसे दूसरे पौधे पर लगाया जा सकता है और इसी से एक नया पौधा तैयार होता है |

 27. पत्तियां हरी रंग की क्यों दिखाई देती है?

[A] हरे रंग प्रकाश का अवशोषण करती है
[B] हरे रंग प्रकाश परावर्तित करती है
[C] हरे रंग प्रकाश का अवशोषण और परावर्तित करती है
[D] इनमे से कोई नही

Answer. [B] हरे रंग प्रकाश परावर्तित करती है
Explain:- जब श्वेत प्रकाश पेड़-पौधों की पत्तियों पर पड़ता है, तब यह हरे रंग को छोड़कर अन्य सभी रंगों को अवशोषित कर लेता है और केवल हरे रंग को ही परावर्तित होने देता है, जिस कारण हमें पत्तियां हरे रंग दिखाई देते है |

 28. निम्मलिखित में से कौन सी प्रक्रिया वायु को प्रदूषित नही करते है?

[A] सूखी लकड़ी जलाना
[B] प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis)
[C] अंगरागों का प्रयोग (Uses of cosmetics)
[D] कीटनाशको का प्रयोग (Uses of pesticides)

Answer. [B] प्रकाश-संश्लेषण

 29. कैक्टस पेड़ का उल्लेख किस रूप में किया जाता है?

[A] जलोदभिद (hydrophytes)
[B] समोदभिद (Mesophytes)
[C] मरूदभिद (Xerophytes)
[D] अधिपादप (Epiphytes)

Answer. [C] मरूदभिद (Xerophytes)

 30. कैक्टस पेढ़ में शूल किसका रूपांतरण है?

[A] तना
[B] अनुपर्ण
[C] पत्ते
[D] कलियों (buds)

Answer. [C] पत्ते
Explain:- कैक्टस में शूल पत्तो का रूपांतरण है | ये शूल रेगिस्तान में कैक्टस में बहुत कम पानी को वाष्पीकृत (vaporized) करते है |

 31. जैव विविधता (Bio diversity) को किस रूप में भी जाना जाता है?

[A] वैश्विक विविधता
[B] वास स्थानीय विविधता के भीतर
[C] वास स्थानीय विविधता के बीच
[D] पारिस्थितिकी तंत्र विविधता

Answer. [D] पारिस्थितिकी तंत्र विविधता (Ecosystem diversity)
Explain:- जैव विविधता (Bio diversity) को पारिस्थितिकी तंत्र विविधता के रूप में भी जाना जाता है |

 32. जैवमात्र का पिरैमिड किस पारिस्थितिक (Ecosystem) तंत्र में उल्टा है?

[A] तालाब
[B] वन
[C] घासस्थल
[D] मैन्ग्रोव

Answer. [A] तालाब

 33. वनों के तानो में रहने वाले प्राणियों को क्या कहा जाता है?

[A] वृक्षवासी
[B] उड़ाका
[C] उभयचर
[D] जलचर

Answer. [A] वृक्षवासी

 34. वर्गीकरण (classification) का प्राकृतिक सिस्टम किस वनस्पति (botanist) विज्ञानी ने प्रस्तुत किया था?

[A] जर्मन
[B] स्वीडिश
[C] ब्रिटिश
[D] भारतीय

Answer. [C] ब्रिटिश
Explain:- वर्गीकरण का प्राकृतिक सिस्टम बेन्थम एवं हुकर ने दिया था जो ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी से संबंधित थे |

 35. निम्मलिखित में से कौन पादप उत्पाद नही है?

[A] कैफीन
[B] पिपेरिन
[C] निकोटीन
[D] सैकरीन

Answer. [D] सैकरीन

 36. रेशम के कीट सामान्यता किस पेड़ पर पाले जाते है?

[A] सेव
[B] शहतूत (Mulberry)
[C] अमरुद
[D] जामुन

Answer. [B] शहतूत

 37. निम्मलिखित में से पक्के हुए अंगूरों में क्या पाया जाता है?

[A] फ्रक्टोज
[B] सुक्रोज
[C] गैलेक्टोज
[D] ग्लूकोज

Answer. [D] ग्लूकोज
Explain:- पके हुए अंगरो में ग्लूकोज होता है | यह एक मोनो-सैकराइड शुगर है, जिसमे उर्जा मिलती है |

 38. एफला विष किससे बनते है?

[A] विषाणु (Virus)
[B] शैवाल (Algae)
[C] कवक (Fungus)
[D] जीवाणु (Bacteria)

Answer. [C] कवक
Explain:- एफला विष (Afla Toxins) एस्पर्जिलस नामक कवक से बनते है |

 39. जैव-ईधन (Bio-fuel) किसके बीज से प्राप्त होता है?

[A] जामुन
[B] जकरांदा
[C] जैट्रोफा
[D] जुनीपर

Answer. [C] जैट्रोफा
Explain:- जैट्रोफा के बीज से जैट्रोफा ऑयल निकलता है जिसके प्रोसेसिंग में जैव-ईधन का उत्पादन किया जाता है |

 40. जमे हुए भोजन की खोज किसने की थी?

[A] अल्फ्रेड नोबेल
[B] क्लारेन्स बर्ड्सऑय
[C] फ्रैंक व्हिटल
[D] इवेस मैकगेफी

Answer. [B] क्लारेन्स बर्ड्सऑय
Explain:- फ्रोजेन फूड (Frozen Food) की खोज 1920 में क्लारेन्स बर्ड्सऑय ने की थी |

 41. किस पेड़ की छाल मसाले के रूप में प्रयोग की जाती है?

[A] दालचीनी
[B] लवंग
[C] नीम
[D] ताड़

Answer. [A] दालचीनी

 42. पौधे के ऊतक कितने प्रकार के होते है?

[A] 3
[B] 2
[C] 5
[D] 6

Answer. [A] 3
Explain:- पौधे के 3 प्रकार के ऊतक होते है - (i) सरल ऊतक (ii) जाटिल ऊतक (iii) विभज्योतक ऊतक

 43. निम्मलिखित में से कौन सी जड़े नही खाई जाती है?

[A] गाजर
[B] टेपियोका
[C] मुली
[D] गेंहु

Answer. [D] गेंहु

 44. पौधे में जल और पोषको के संचलन के लिए ऊतक को क्या कहते है?

[A] पैरेन्काइमा
[B] जाइलम
[C] कॉलेन्काइमा
[D] फ्लोएम (Phloem)

Answer. [B] जाइलम

 45. निम्मलिखित में से किसके परिवहन में जाइलम सहायता करता है?

[A] भोजन
[B] पानी
[C] पोषक तत्व और पानी दोनों
[D] इनमे से कोई नही

Answer. [C] पोषक तत्व और पानी दोनों

 46. निम्मलिखित में कौन सा जैव निम्नीकरणीय (Bio degradable) है?

[A] कागज़
[B] एल्युमीनियम
[C] प्लास्टिक
[D] इनमे से कोई नही

Answer. [A] कागज़

 47. लिटमस (Litmus) किसमे से निकाला जाता है?

[A] हल्दी
[B] सिनकोना की छाल
[C] शैवाल/लाइकेन
[D] मशरूम

Answer. [C] शैवाल/लाइकेन

 48. छाल वल्क पर उगने वाले कवको को क्या कहा जाता है?

[A] शिलावासी
[B] शमलरागी
[C] वल्कवासी
[D] काष्ठरागी

Answer. [C] वल्कवासी

 49. इनमे से कौन सी बिमारी स्मोक (Smoke) से नही होती है?

[A] अस्थमा
[B] गले के कैंसर
[C] एम्फिसेमा
[D] सांस लेने में समस्या

Answer. [B] गले के कैंसर

 50. निम्मलिखित में से कौन सा पौधा कीट पकडता है?

[A] नीरियम
[B] नेपेंथीज
[C] स्माइलेक्स
[D] इनमे से कोई नही

Answer. [B] नेपेंथीज (Pitcher Plant)