हिंदी मुहावरे
Q1. आसमान पर चढ़ाना का अर्थ है -
A.अत्यधिक अभिमान करना✗
B.कठिन काम के लिए प्रेरित करना✗
C.बहुत शोर करना✗
D.अत्यधिक प्रशंसा करना✓
Ans: अत्यधिक प्रशंसा करना
Q2. आँख की किरकिरी होना का अर्थ है -
A.अप्रिय लगना✓
B.धोखा देना✗
C.कष्टदायक होना
D.बहुत प्रिय होना
Ans: अप्रिय लगना
Q3. लाल-पीला होना का अर्थ है -
A.मुद्राएं बनाना✗
B.क्रोध करना✓
C.तेवर बदलना
D.रंग बदलना
Ans: क्रोध करना
Q4. सिर हथेली पर रखना का अर्थ है -
A.वीरता का प्रदर्शन करना✗
B.पराजय स्वीकार कर लेना✗
C.मरने के लिए तैयार होना✓
D.अहं का विसर्जन करना
Ans: मरने के लिए तैयार होना
Q5. अंतर के पट खोलना का अर्थ है -
A.प्रशंसा करना✗
B.भेद खोलना✗
C.विवेक से काम लेना✓
D.अपमानित करना
Ans: विवेक से काम लेना
Q6. अंगूठी का नग होना का अर्थ है -
A.बहुत सुंदर✗
B.छिपा हुआ✗
C.बहुत प्रिय✗
D.अनुरूप जोड़ा होना✓
Ans: अनुरूप जोड़ा होना
Q7. काम काज में कोरा होना का अर्थ है -
A.काम न करना✗
B.काम समाप्त करना✗
C.काम पूरा न करना✗
D.काम न जानना✓
Ans: काम न जानना
Q8. जुवान पर लगाम न होना का अर्थ है -
A.स्पष्टवादी होना✗
B.अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी
होना✓
C.सदैव कठोर वचन कहना
D.सर्वत्र अपनी वाग्मिता दिखाना
Ans: अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी
होना
Q9. टस से मस न होना का अर्थ है -
A.कठोर हृदय होना✗
B.अनुनय-विनय से न पसीजना✓
C.जगह न बदलना
D.धैर्यपूर्वक सहन करना
Ans: अनुनय-विनय से न पसीजना
Q10. टांग अड़ाना का अर्थ है -
A.बदनाम करना✗
B.बिना कारण लड़ना✗
C.गलत काम करना✗
D.अवरोध पैदा करना✓
Ans: अवरोध पैदा करना
Q11. मुंह का निवाला का अर्थ है -
A.स्वादिष्ट एवं प्रियकर✗
B.अंत्यंत प्रिय✗
C.बहुत आसान काम✓
D.बहुत कठिन काम✗
Ans: बहुत आसान काम
Q12. समुद्र मंथन करना का अर्थ है -
A.घोर तप करना✗
B.दृढ़ प्रतिज्ञा करना✗
C.उद्देश को प्राप्त करना✗
D.कठोर परिश्रम करना✓
Ans: कठोर परिश्रम करना
Q13. खो देना के लिए सही मुहावरा है -
A.हाथ मलना✗
B.हाथ कटाना✗
C.हाथ साफ़ करना✗
D.हाथ धोना✓
Ans: हाथ धोना
Q14. विरोध करना के लिए सही मुहावरा है -
A.सिर कटाना✗
B.सिर चढ़ाना✗
C.सिर झुकाना✗
D.सिर उठाना✓
Ans: सिर उठाना
Q15. बुरी तरह हारना के लिए सही मुहावरा है -
A.मुंह खून लगना✗
B.मुंह ताकना✗
C.मुंह की खाना✓
D.मुंह उतरना
Ans: मुंह की खाना
Q16. नाश कर देना के लिए मुहावरा है -
A.पानी में आग लगाना✗
B.पानी-पानी होना✗
C.पानी फेर देना✓
D.पानी भरना✗
Ans: पानी फेर देना
Q17. अगर-मगर करना का अर्थ है -
A.इधर की बात उधर करना✗
B.कपट करना✗
C.व्यर्थ समय गंवाना✗
D.बहाने बनाना✓
Ans: बहाने बनाना
Q18. अग्नि परीक्षा देना का अर्थ है -
A.कठोर तप करना✗
B.साहसपूर्वक सामना करना✗
C.दृढ़ निश्चय करना✗
D.कठिन परिस्थिति में पड़ना✓
Ans: कठिन परिस्थिति में पड़ना
Q19. छाती पर मूंग दलना का अर्थ है -
A.कठिन काम करना✗
B.बात-बात पर लड़ना✗
C.कर्जा वसूल करना✗
D.पास रहकर दुःख देना✓
Ans: पास रहकर दुःख देना
Q20. तीर मारना का अर्थ है -
A.युद्ध-कला में निपुण होना✗
B.शिकार करना✗
C.बड़ा काम करना✓
D.धन कमाना✗
Ans: बड़ा काम करना
Q1. तेली का बैल होना का अर्थ है -
A.बुरी तरह काम में लगे रहना✓
B.काम करने से बहाना करना✗
C.मन लगाकर काम नहीं करना
D.निर्धन होना✗
Ans: बुरी तरह काम में लगे रहना
Q2. युद्ध में मृत्यु पाना के लिए सही मुहावरा है -
A.काम आना✓
B.काम तमाम करना✗
C.देर हो जाना
D.डेरा उठ जाना
Ans: काम आना
Q3. मालूम होता है तुम्हारे यहाँ “रहने का संयोग समाप्त“ हो गया है | रेखांकित
वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -
A.नाता टूट जाना✗
B.डेरा उठ जाना✗
C.अन्न जल उठ जाना✓
D.हाथ तंग होना
Ans: अन्न जल उठ जाना
Q4. अरुण ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए “बहुत परिश्रम किया” | रेखांकित
वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है -
A.जान पर खेलना✗
B.लोहे के चने चबाना✗
C.एंडी चोटी का जोर लगाना✓
D.लुटिया डुबाना
Ans: एंडी चोटी का जोर लगाना
Q5. भ्रष्ट नेताओं के कारण कांग्रेस चुनाव “हार गयी” | रेखांकित वाक्यांश
के लिए सही मुहावरा है -
A.अंतर पट खुलना✗
B.लुटिया डूब जाना✓
C.अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना
D.भूत भगाना
Ans: लुटिया डूब जाना
Q6. आँख का नीर (पानी) ढल जाना का अर्थ है -
A.मरते समय आंसू बहाना✗
B.निर्लज्ज हो जाना✓
C.निरुत्साहित होना✗
D.निष्प्रभ होना✗
Ans: निर्लज्ज हो जाना
Q7. कान फूंकना का अर्थ है -
A.चौकन्ना करना✗
B.चुगली करना✗
C.जादू-टोना करना✗
D.दीक्षित करना✓
Ans: दीक्षित करना
Q8. कच्चे घड़े पानी भरना का अर्थ है -
A.कमजोर से मदद की अपेक्षा करना✗
B.ठीक ढंग से काम न करना✓
C.कठिन काम करना✗
D.मूर्खतापूर्ण कार्य करना
Ans: ठीक ढंग से काम न करना
Q9. छक्के छुड़ाना का अर्थ है -
A.क्रिकेट के खेल का एक नियम✗
B.हराना✓
C.घायल करना✗
D.परेशान करना
Ans: हराना
Q10. चांदी का ऐनक लगाना का अर्थ है -
A.घूस लेकर ही किसी का काम करना✗
B.खूब लाभ होना✗
C.किसी-न-किसी प्रकार प्रतिष्ठा
बनाए रखना✓
D.बहुत अमीर होना
Ans: किसी-न-किसी प्रकार प्रतिष्ठा
बनाए रखना
Q11. दाम लगाना का अर्थ है -
A.मूल्य आंकना✓
B.पूरी कीमत देना✗
C.लागत मात्र देना
D.मोल-भाव करना
Ans: मूल्य आंकना
Q12. तोते की तरह आँखें फेरना का अर्थ है -
A.पुराने संबंधों को एकदम भुला
देना✓
B.किसी रोग से बुरी तरह ग्रस्त
होना✗
C.दोस्त के साथ विश्वासघात करना
D.बिना सोचे-समझे निर्णय करना
Ans: पुराने संबंधों को एकदम
भुला देना
Q13. दिन को दिन और रात को रात न समझना का अर्थ है -
A.सूर्योदय से रात्रि-पर्यन्त
अथक कार्य करना✗
B.वास्तविकता को समझने की कोशिश
ही न करना✗
C.यथार्थ से अवगत न होना✗
D.कोई बड़ा काम करते समय अपने
सुख आराम का कुछ भी ध्यान न रखना✓
Ans: कोई बड़ा काम करते समय अपने
सुख आराम का कुछ भी ध्यान न रखना
Q14. पौ बारह होना का अर्थ है -
A.दाव हारना✗
B.कार्य सिद्ध होना✗
C.लाभ ही लाभ होना✓
D.सुबह हो जाना
Ans: लाभ ही लाभ होना
Q15. मखमली जूते मारना का अर्थ है -
A.मीठी बातों से लज्जित करना✓
B.व्यंग्य करना
C.धनी व्यक्ति को प्रताड़ित करना
D.अपमानित करना
Ans: मीठी बातों से लज्जित करना
Q16. रीढ़ टूटना का अर्थ है -
A.आधार ही न रहना✓
B.निराश हो जाना✗
C.कमजोर होना
D.दुर्दशाग्रस्त होना
Ans: आधार ही न रहना
Q17. शैतान की आंत का अर्थ है -
A.अत्यंत धूर्त व्यक्ति
B.अत्यंत नगण्य वस्तु
C.बहुत लंबी वस्तु✓
D.अत्यंत लाभदायक वस्तु
Ans: बहुत लंबी वस्तु
Q18. सुबह शाम करना का अर्थ है -
A.समय व्यतीत करना
B.आवारागर्दी करना
C.टाल-मटोल करना✓
D.दिन-रात काम करना
Ans: टाल-मटोल करना
Q19. सूरत नजर आना का अर्थ है -
A.गुण प्रकट होना✗
B.वास्तविकता का पता चलना✗
C.बहुत दिनों के बाद दिखाई पड़ना✓
D.उपाय सूझना
Ans: बहुत दिनों के बाद दिखाई
पड़ना
Q20. हाथ ऊंचा होना का अर्थ है -
A.युद्ध में विजय प्राप्त कर
लेना✗
B.दान आदि के लिए मन में उदारता
का भाव होना✓
C.अत्यधिक प्रतिष्ठित✗
D.किसी को मारने के लिए हाथ उठाना✗
Ans: दान आदि के लिए मन में उदारता
का भाव होना
Q1. बरसात में मच्छर “नाक में दम कर” देते हैं | रेखांकित मुहावरे का अर्थ
है -
A.सांस न लेने देना✗
B.सोने न देना✗
C.बहुत परेशान करना✓
D.प्रदूषण फैलाना
Ans: बहुत परेशान करना
Q2. अंगूठा चूमना का अर्थ है -
A.इंकार करना✗
B.तिरस्कार करना✗
C.नासमझी दिखाना✗
D.खुशामद करना✓
Ans: खुशामद करना
Q3. अक्ल का पुतला का अर्थ है -
A.बहुत बुद्धिमान✓
B.बहुत चतुर
C.अत्यंत धूर्त
D.अत्यंत मुर्ख
Ans: बहुत बुद्धिमान
Q4. गागर में सागर भरना का अर्थ है -
A.सरस दोहों की रचना करना✗
B.मूर्खतापूर्ण काम करना✗
C.असंभव काम करना✗
D.थोड़े शब्दों में अधिक कहना✓
Ans: थोड़े शब्दों में अधिक कहना
Q5. चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है -
A.आराम की नींद सोना✗
B.बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना✗
C.आत्मप्रशंसा करना✗
D.क्षमता से अधिक व्यय करना✓
Ans: क्षमता से अधिक व्यय करना
Q6. जौहर खुलना का अर्थ है -
A.क्रुद्ध होना✗
B.परीक्षा होना✗
C.जौहर टूट जाना✗
D.भेद का पता लगना✓
Ans: भेद का पता लगना
Q7. ढपोर शंख का अर्थ है -
A.सब संबंध छोड़ देना✗
B.कांपने लगना✗
C.विख्यात होना✗
D.बेवकूफ✓
Ans: बेवकूफ
Q8. दिल पक जाना का अर्थ है -
A.अच्छा लगना✗
B.प्रेम न होना✗
C.अत्यंत पीड़ित होना✓
D.कष्ट पहुंचना
Ans: अत्यंत पीड़ित होना
Q9. नौ-दो ग्यारह होना का अर्थ है -
A.मिलकर कार्य करना✗
B.धोखे में पड़ना✗
C.निशाना बन जाना✗
D.रफू-चक्कर होना✓
Ans: रफू-चक्कर होना
Q10. नाक पर सुपारी तोड़ना का अर्थ है -
A.इज्जत उतार देना✗
B.घृणा प्रकट करना✗
C.बहुत परेशान करना✓
D.असंभव कार्य करना✗
Ans: बहुत परेशान करना
Q11. पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है -
A.भेद न लगने देना✗
B.वस्तु का सही स्थान पर न होना✗
C.अप्राकृतिक व्यवहार होना✗
D.छोटी उम्र में ही बुद्धिमान
होना✓
Ans: छोटी उम्र में ही बुद्धिमान
होना
Q12. पानी पीकर घर पूछना का अर्थ है -
A.अनोखा काम करना✗
B.विपरीत काम करना✗
C.काम निकलने के बाद सोचना✓
D.आराम से विचार करना✗
Ans: काम निकलने के बाद सोचना
Q13. विहंगम-दृष्टि का अर्थ है -
A.सरसरी दृष्टि✗
B.गहरी दृष्टि✗
C.सम्यक दृष्टि✓
D.पैनी दृष्टि✗
Ans: सम्यक दृष्टि
Q14. भयभीत होना के लिए सही मुहावरा है -
A.कलेजे पर सांप लेटना✗
B.कलेजे पर पत्थर पड़ना✗
C.कलेजा धक-धक करना✓
D.कलेजा मुंह को आना✗
Ans: कलेजा धक-धक करना
Q15. किसी वस्तु का आवश्यकता से कम होना के लिए सही मुहावरा है -
A.अंगुली चाटना✗
B.ऊंट के मुंह में जीरा✓
C.ओस के चाटे प्यास न बुझाना✗
D.एक अनार सी बीमार✗
Ans: ऊंट के मुंह में जीरा
Q16. पुलिस के द्वारा की गयी नाकेबंदी की वजह से डाकुओं की ......|रिक्त स्थान
के लिए उपयुक्त मुहावरा है -
A.नानी मर गई✗
B.ऐसी-तैसी हो रही है✓
C.जान के लाले पड़ गये हैं✗
D.तरकीब काम नहीं कर रही है
Ans: ऐसी-तैसी हो रही है
Q17. आधा तीतर आधा बटेर का अर्थ है -
A.उचित सामंजस्य का अभाव✗
B.छोटा-बड़ा होना✗
C.रंग बिरंग होना✗
D.बेमेल तथा बेढंगा होना✓
Ans: बेमेल तथा बेढंगा होना
Q18. गूलर का फूल होना का अर्थ है -
A.कभी-कभी दिखाई देना✓
B.स्पष्ट दिखाई देना✗
C.कभी भी दिखाई न देना✗
D.व्यर्थ की बात करना✗
Ans: कभी-कभी दिखाई देना
Q19. घाट-घाट का पानी पीना का अर्थ है -
A.बहुत अनुभवी होना✓
B.बहुत यात्रा करना
C.अधिक लोगों से मित्रता करना✗
D.रोजगार के नये नये अवसर तलाश
करना
Ans: बहुत अनुभवी होना
Q20. टिप्पस लगाना का अर्थ है -
A.झूठी बातें मिलाना
B.सिफारिश करना✓
C.निशाना लगाना
D.रिश्वत देना
Ans: सिफारिश करना
Q1. मधु “जहर का घूँट पी” कर रह गई | रेखांकित मुहावरे का अर्थ है -
A.कड़वी दवा पीना✗
B.क्रोध को नियंत्रित करना✓
C.अपमानित होना✗
D.व्यंग्य सहना✗
Ans: क्रोध को नियंत्रित करना
Q2. वीरू और जय में “चोली-दामन का साथ” है | रेखांकित मुहावरे का अर्थ
है -
A.एक-दूसरे पर निर्भरता✓
B.एक-दूसरे से शत्रुता✗
C.एक-दूसरे से मित्रता✗
D.एक-दूसरे से स्पर्धा✗
Ans: एक-दूसरे पर निर्भरता
Q3. राहुल ने तो “आग में घी डालने” का निश्चय किया | रेखांकित मुहावरे
का अर्थ है -
A.यज्ञ करना✗
B.ख़ुशी मनाना✗
C.रोशनी करना✗
D.उत्तेजित करना✓
Ans: उत्तेजित करना
Q4. इस वर्ष मेरा बैल भी मर गया और चोरी भी हो गई, इसी को कहते हैं
....| रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए |
A.दाल में कुछ काला है✗
B.कंगाली में आटा गीला✓
C.काला अक्षर भैंस बराबर✗
D.एक पंथ दो काज✗
Ans: कंगाली में आटा गीला
Q5. पुत्र की हरकतों से तंग आकर पिता ने उसे ............... | रिक्त स्थान
के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए |
A.कहीं का न रखा✗
B.ठिकाने लगा दिया✗
C.तिलांजलि दे दी✓
D.घर से निकाल दिया
Ans: तिलांजलि दे दी
Q6. दुखी सुदामा को द्वारका में आया देख श्री कृष्ण ने उन्हें
.......... | रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए |
A.ईद का चाँद बनाया✗
B.तारे तोड़कर ला दिए
C.छाती से लगाकर रखा✗
D.सिर आँखों पर बिठाया✓
Ans: सिर आँखों पर बिठाया
Q7. अंधे की लकड़ी का अर्थ है -
A.गंवार व्यक्ति✗
B.अनपढ़ व्यक्ति
C.एकमात्र सहारा✓
D.बिल्कुल असमर्थ होना✗
Ans: एकमात्र सहारा
Q8. अंडे का शहजादा का अर्थ है -
A.कमजोर व्यक्ति✗
B.चालाक व्यक्ति✗
C.अनुभवी व्यक्ति✗
D.अनुभवहीन व्यक्ति✓
Ans: अनुभवहीन व्यक्ति
Q9. अक्ल का दुश्मन का अर्थ है -
A.मित्र✗
B.शत्रु✗
C.महापंडित
D.महामूर्ख✓
Ans: महामूर्ख
Q10. आगा-पीछा करना का अर्थ है -
A.चापलूसी करना✗
B.उलट-फेर करना✗
C.हिचकना✓
D.दुविधा में पड़ना✗
Ans: हिचकना
Q11. आँखें बिछाना का अर्थ है -
A.प्रेम होना✗
B.झिड़की देना✗
C.प्रतीक्षा करना✓
D.आदर-सत्कार करना✗
Ans: प्रतीक्षा करना
Q12. आकाश से बातें का अर्थ है -
A.घमंडी होना✗
B.बहुत ऊँचा होना✓
C.आकाशवाणी होना✗
D.अपने-आप बोलते रहना✗
Ans: बहुत ऊँचा होना
Q13. काँटा बोना का अर्थ है -
A.भेद प्रकट करना✗
B.हानि पहुंचाना✓
C.संदेह करना
D.प्यार करना
Ans: हानि पहुंचाना
Q14. कलम तोड़ना का अर्थ है -
A.क्रोध दिखाना✗
B.बहुत सुंदर लिखना✓
C.भद्दी चीजें लिखना
D.बहुत मेहनत करना
Ans: बहुत सुंदर लिखना
Q15. कौड़ी को न पूछना का अर्थ है -
A.मदद न करना✗
B.निमंत्रण न देना✗
C.निकम्मा समझना✓
D.खतरे से बचाना
Ans: निकम्मा समझना
Q16. गाल बजाना का अर्थ है -
A.पिटाई करना✗
B.क्रोधित होना✗
C.डींग हांकना✓
D.गाली देना✗
Ans: डींग हांकना
Q17. घुटने टेक देना का अर्थ है -
A.विवाह करना✗
B.याद करना✗
C.हार मानना✓
D.कायर होना✗
Ans: हार मानना
Q18. घर बसाना का अर्थ है -
A.घर बनाना✗
B.घर में रहना✗
C.विवाह करना✓
D.मदद करना✗
Ans: विवाह करना
Q19. चुल्लू भर पानी में डूबना का अर्थ है -
A.बहुत अधिक हानि होना✗
B.बहुत अधिक दुखी होना✗
C.बहुत अधिक लज्जित होना✓
D.बहुत अधिक निराश होना✗
Ans: बहुत अधिक लज्जित होना
Q20. चेहरे की हवाइयां उड़ना का अर्थ है -
A.तेजी से चलना✗
B.घबरा जाना✓
C.जबाव न देना✗
D.क्रोधित होना✗
Ans: घबरा जाना
Q1. ठन ठन गोपाल का अर्थ है -
A.कंगाल✓
B.बेकार
C.धनवान
D.समय आने पर मुकर जाना
Ans: कंगाल
Q2. तालु में जीभ न लगना का अर्थ है -
A.भूख से तड़पना✗
B.प्यास से परेशान होना✗
C.चुप न रहना✓
D.स्वाद न मिलना
Ans: चुप न रहना
Q3. बांसों उछलना का अर्थ है -
A.अभद्र व्यवहार करना✗
B.अहंकार होना✗
C.पागल होना✗
D.प्रसन्न होगा✓
Ans: प्रसन्न होगा
Q4. भाड़ झोंकना का अर्थ है -
A.अनाज भूनना✗
B.काम बिगाड़ना✗
C.मामूली कमाई करना✗
D.व्यर्थ समय नष्ट करना✓
Ans: व्यर्थ समय नष्ट करना
Q5. मूंछ मुंडाना का अर्थ है -
A.बुरा-भला सुनाना✗
B.अहंकारी होना✗
C.बनावटी बातें करना✗
D.हार मानना✓
Ans: हार मानना
Q6. लंगोटी में फाग खेलना का अर्थ है -
A.पहलवानी करना✗
B.व्यायाम करना✗
C.ब्रह्मचारी होना✗
D.दरिद्रता में आनन्द मनाना✓
Ans: दरिद्रता में आनन्द मनाना
Q7. सीधे मुंह बात न करना का अर्थ है -
A.नाराज होना✗
B.हार मानना✗
C.फटकार सुनाना✗
D.घमंड करना✓
Ans: घमंड करना
Q8. अब सुनीता के “हाथ पीले करने” का समय आ गया है | रेखांकित मुहावरे
का अर्थ है -
A.सजाने का✗
B.विवाह करने का✓
C.प्यार करने का✗
D.अत्याधिक पिटाई करने का✗
Ans: विवाह करने का
Q9. मेरा बेटा आशीष मेरी “आँखों का तारा” है | रेखांकित मुहावरे का अर्थ
है -
A.बहुत सुंदर✗
B.बहुत बुद्धिमान✗
C.बहुत प्रिय✓
D.बहुत समझदार✗
Ans: बहुत प्रिय
Q10. अवसरवादी व्यक्ति हमेशा “अपना उल्लू सीधा करने” का प्रयास करता है |
रेखांकित मुहावरे का अर्थ है -
A.लोक व्यवहार के विरुद्ध✗
B.स्वार्थ पूर्ति✓
C.विश्वासघात✗
D.बात बदलने का✗
Ans: स्वार्थ पूर्ति
Q11. कपटी मित्र के लिए सही मुहावरा है -
A.दांत काटी रोटी✗
B.आस्तीन का सांप✓
C.अक्ल की दुम✗
D.आबनूस का कुन्दा✗
Ans: आस्तीन का सांप
Q12. बात तय थी, लेकिन ऐन मौके पर उसके इनकार करने से “सारा काम रुक” गया
| रेखांकित वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा है -
A.अक्ल पर पत्थर पड़ना✗
B.गुड़ गोबर करना✓
C.खटाई में पड़ना✗
D.कल पड़ना
Ans: गुड़ गोबर करना
Q13. मुंशी प्रेमचन्द उपन्यास सम्राट कहे जाते हैं, कथा क्षेत्र में उनका
“लेखन अति उत्तम” है |रेखांकित वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा है -
A.टोपी उछालना✗
B.कलम तोड़ना✗
C.कान काटना✗
D.तूती बोलना✓
Ans: तूती बोलना
Q14. बच्चों को ज़रा-सी शरारत पर विवेक ने ..........| रिक्त स्थान के लिए
उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए |
A.घर सिर पर उठा लिया✓
B.पीठ दिखा दी✗
C.नाकों चने चबवा दिए
D.हवाई किले बना लिए
Ans: घर सिर पर उठा लिया
Q15. अंधों में काना राजा का अर्थ है -
A.अज्ञानियों में अल्पज्ञान वाले
का सम्मान होना✓
B.विद्वानों की सभा में मूर्ख
का सम्मान होना
C.मूर्खों द्वारा विद्या की पूजा
करना
D.दुष्टों की सभा में सज्जन का
सम्मान होना
Ans: अज्ञानियों में अल्पज्ञान
वाले का सम्मान होना
Q16. अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना का अर्थ है -
A.अनाड़ीपन करना✗
B.आत्महत्या करना✗
C.उपकार न मानना✗
D.स्वयं अपने को हानि पहुंचाना✓
Ans: स्वयं अपने को हानि पहुंचाना
Q17. अधेर नगरी का अर्थ है -
A.जहाँ अँधेरा हो
B.राज्यविहीन जगह✗
C.अन्याय की जगह✓
D.जहाँ छोटे-बड़े का ख्याल न रखा
जाता हो
Ans: अन्याय की जगह
Q18. आग में घी डालना का अर्थ है -
A.शुभ अवसर पर अड़चन डालना✗
B.यज्ञ करना✗
C.किसी के क्रोध को भड़काना✓
D.मूल्यवान वस्तु को नष्ट करना
Ans: किसी के क्रोध को भड़काना
Q19. आड़े समय पर काम आना का अर्थ है -
A.मुसीबत में सहायक होना✓
B.इंकार करना✗
C.हत्या करना✗
D.सिफारिश करना✗
Ans: मुसीबत में सहायक होना
Q20. ईमान बेचना का अर्थ है -
A.धोखा देना✗
B.गलत काम करना✗
C.याराना तोड़ना✗
D.अपने कर्तव्य से हट जाना✓
Ans: अपने कर्तव्य से हट जाना
Q1. काठ का उल्लू का अर्थ है -
A.निर्जीव✗
B.गुणवान✗
C.मूर्ख✓
D.अत्यधिक सरल
Ans: मूर्ख
Q2. द्रोपदी का चीर का अर्थ है -
A.नारी का अपमान करना✗
B.शर्मनाक कार्य✗
C.कभी समाप्त न होना✓
D.इनमें से कोई नहीं✗
Ans: कभी समाप्त न होना
Q3. भागीरथ प्रयत्न का अर्थ है -
A.साधारण प्रयत्न
B.असाधारण प्रयत्न✓
C.लगातार प्रयत्न करते रहना
D.कठिन तपस्या करना
Ans: असाधारण प्रयत्न
Q4. भीष्म प्रतिज्ञा का अर्थ है -
A.दिखाने मात्र की प्रतिज्ञा✗
B.कठोर प्रतिज्ञा✗
C.दृढ़ प्रतिज्ञा✓
D.इनमें से कोई नहीं
Ans: दृढ़ प्रतिज्ञा
Q5. खून पानी होना का अर्थ है -
A.पानी का खून में प्रवेश करना✗
B.कोई असर न होना✓
C.भाई का खून करना✗
D.पानी पीते ही खून की उल्टी
करना
Ans: कोई असर न होना
Q6. आंतड़ियों में बल पड़ना का अर्थ है -
A.बहुत रोना✗
B.बहुत हंसना✓
C.बीमार होना✗
D.दौड़-धूप करना
Ans: बहुत हंसना
Q7. अंगूठा दिखाना का अर्थ है -
A.इंकार करना✓
B.मजाक उड़ाना✗
C.प्रसन्नता प्रकट करना
D.नृत्य की एक मुद्रा
Ans: इंकार करना
Q8. उल्लू सीधा करना का अर्थ है -
A.ठगना✗
B.उल्लू पालना✗
C.खुशामद करना✗
D.अपना काम निकालना✓
Ans: अपना काम निकालना
Q9. माथा ठनकना का अर्थ है -
A.भयभीत हो जाना✗
B.हिम्मत आ जाना✗
C.क्रोध आना✗
D.अनिष्ट की आशंका होना✓
Ans: अनिष्ट की आशंका होना
Q10. ठीकरा फूटना का अर्थ है -
A.जोर-जोर से हंसना✗
B.दुखी होना✗
C.किसी के सर झूठा दोष लगाना✓
D.बर्तन तोड़ना
Ans: किसी के सर झूठा दोष लगाना
Q11. उलट-फेर होना का अर्थ है -
A.करवट लेना✗
B.हिंसा होना✗
C.अपेक्षा के विरुद्ध काम करना✗
D.परिवर्तन होना✓
Ans: परिवर्तन होना
Q12. पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है -
A.धूर्त प्राणी
B.रोगग्रस्त होना
C.पेट तक लंबी दाढ़ी होना✗
D.देखने में सीधा, किन्तु चालाक
होना✓
Ans: देखने में सीधा, किन्तु
चालाक होना
Q13. पापड़ बेलना का अर्थ है -
A.पापड़ बनाना✗
B.मुसीबत उठाना✓
C.खाना बनाना✗
D.पतली रोटी बनाना✗
Ans: मुसीबत उठाना
Q14. कान का कच्चा होना का अर्थ है -
A.कम सुनना✗
B.सुनी बात पर विशवास करना✓
C.दूसरे की बात न मानना✗
D.कान का कमजोर होना✗
Ans: सुनी बात पर विशवास करना
Q15. उन्नीस-बीस होना का अर्थ है -
A.बहुत कम अंतर होना✓
B.बहुत अंतर होना✗
C.हिसाब जोड़ना
D.भाग जाना
Ans: बहुत कम अंतर होना
Q16. पानी न माँगना का अर्थ है -
A.मर्यादा की रक्षा करना✗
B.तत्काल मर जाना✓
C.असंभव कार्य करना
D.इज्जत न खोना
Ans: तत्काल मर जाना
Q17. कलेजा होना का अर्थ है -
A.द्रवित होना✗
B.विवश होना✗
C.विकल होना✗
D.हिम्मत होना✓
Ans: हिम्मत होना
Q18. दांतों तले ऊँगली दबाना का अर्थ है -
A.बहुत पछताना✗
B.चुप रह जाना✗
C.हैरान होना✓
D.दर्द महसूस करना✗
Ans: हैरान होना
Q19. आँखों पर चर्बी छाना का अर्थ है -
A.धोखा खाना✗
B.कुछ समझ न आना✗
C.अभिमान करना✓
D.निर्लज्ज होना✗
Ans: अभिमान करना
Q20. कूपमंडूक होना का अर्थ है -
A.घर में ही रहना✗
B.कुएँ में गिरना✗
C.अत्यंत सीमित ज्ञान होना✓
D.मुर्ख होना✗
Ans: अत्यंत सीमित ज्ञान होना