छंद से संबंधित प्रश्न उत्तर

 

1. किस छंद के पहले और तीसरे चरणों में 13-13 मात्राएँ और दुसरे और चौथे चरणों में 11-11 मात्राएँ होती है?

 

 [A] रोला छंद

[B] चौपाई छंद

[C] दोहा छंद

[D] सोरठा छंद

उत्तर- [C] दोहा छंद

 2. अर्द्धसम किस मात्रिक जाति का छंद है?

 

[A] रोला छंद

[B] दोहा छंद

[C] चौपाई छंद

[D] कुण्डलिया छंद

उत्तर- [B] दोहा छंद

 3. चौपाई छंद के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती है?

 

[A] 10 मात्राएँ

[B] 13 मात्राएँ

[C] 16 मात्राएँ

[D] 18 मात्राएँ

उत्तर- [C] 16 मात्राएँ

 4. छंद कितने प्रकार के होते है?

 

[A] 1

[B] 3

[C] 4

[D] 5

उत्तर- [B] 3

 

Explain:- छंद 3 प्रकार के होते है-

 (i) वार्णिक छंद

 (ii) मात्रिक छंद

 (iii) मुक्त छंद

 5. दोहे और रोले को क्रम से मिलाने पर कौन सा छंद बनता है?

 

[A] हरीगितिका

[B] कुण्डलिया

[C] सवैया

[D] बरवै

उत्तर- [B] कुण्डलिया

 6. वीर या आल्हा किस जाति का छंद है?

 

[A] वार्णिक छंद

[B] मात्रिक छंद

[C] मुक्त छंद

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [B] मात्रिक छंद

 7. जिस छंद में वार्णिक या मात्रिक प्रतिबंध न हो, वह छंद क्या कहलाता है?

 

[A] वार्णिक छंद

[B] मात्रिक छंद

[C] मुक्त छंद

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [C] मुक्त छंद

 8. किस छंद में छ: चरण होते है?

 

[A] बरवै छंद

[B] चौपाई छंद

[C] सोरठा छंद

[D] छप्पय छंद

उत्तर- [D] छप्पय छंद

 9. दोहा छंद के प्रथम और तीसरे चरण में कितनी मात्राएँ होती है?

 

[A] 10 मात्राएँ

[B] 12 मात्राएँ

[C] 13 मात्राएँ

[D] 16 मात्राएँ

उत्तर- [C] 13 मात्राएँ

 10.`छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है?

 

[A] ऋग्वेद

[B] यजुर्वेद

[C] सामवेद

[D] उपनिषद

उत्तर- [A] ऋग्वेद

 11. छंद पढ़ते समय आने वाले विराम को क्या कहते है?

 

[A] गति

[B] यति

[C] तुक

[D] गण

उत्तर- [B] यति

 12. कोई भी छंद किससे विभक्त रहता है?

 

[A] चरणों में

[B] यति में

[C] चरणों और यति दोनों में

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [C] चरणों और यति दोनों में

 13. निम्मलिखित में से कौन छंद का प्रकार नही है?

 

[A] दृष्टांत

[B] चौपाई

[C] दोहा

[D] सोरठा

उत्तर- [A] दृष्टांत

 14. जिस छंद में चार चरण और प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती है, उस छंद को क्या कहते है?

 

[A] दोहा छंद

[B] सोरठा छंद

[C] रोला छंद

[D] चौपाई छंद

उत्तर- [D] चौपाई छंद

 15. निम्मलिखित में से कौन 'छंद शास्त्र' में आदि प्रेणेता थे?

 

[A] बिहारी

[B] वाल्मीकि ऋषि

[C] पिंगलऋषि

[D] केशवदास

उत्तर- [C] पिंगलऋषि

 16. छंद से संबंधित गणों की सही संख्या है一

 

[A] 6

[B] 8

[C] 12

[D] 15

उत्तर- [B] 8

 17. कुण्डलियाँ छड किन दो छंदों से मिलकर बनता है?

 

[A] सोरठा और रोला

[B] रोला और दोहा

[C] दोहा और चौपाई

[D] दोहा और सोरठा

उत्तर- [B] रोला और दोहा

 18. अपभ्रंश काव्य का सुप्रसिद्ध छंद कौन सा है?

 

[A] कडवक

[B] पद्धरि

[C] रास

[D] इहा

उत्तर- [A] कडवक

 19. मात्रा की दृष्टि से दोहा के ठीक विपरीत होता है一

 

[A] रोला

[B] छप्पय

[C] चौपाई

[D] सोरठा

उत्तर- [D] सोरठा

 20. दोहा छंद का विपरीत कौन सा छंद होता है?

 

[A] सोरठा

[B] दोहा

[C] चौपाई

[D] कुण्डलिया

उत्तर- [A] सोरठा

 21. अवधि का निजी छंद क्या है?

 

[A] बरवै

[B] कवित्त

[C] रोला

[D] छप्पय

उत्तर- [A] बरवै

 22. वार्णिक छंदो में किसका विचार होता है?

 

[A] वर्ण का

[B] मात्रा और वर्ण का

[C] मात्रा का

[D] वर्ण और गुरुता का

उत्तर- [A] वर्ण का

 23. मात्रिक विषम संयुक्त छंद है一

 

[A] छप्पय

[B] कुण्डलियाँ

[C] हरिगीतिका

[D] सोरठा

उत्तर- [B] कुण्डलियाँ

 24. अनुष्टुप क्या है?

 

[A] एक रस

[B] एक छंद

[C] एक गुण

[D] एक अलंकार

उत्तर- [B] एक छंद

 25. घनाक्षरी कौन सा छंद है?

 

[A] मात्रिक

[B] वार्णिक

[C] आक्षरिक

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [B] वार्णिक

 26. छप्पय में होते है一

 

[A] प्रथम चार चरण रोला के और अंतिम दो चरण उल्लाला के

[B] प्रथम दो चरण रोला के और अंतिम चार चरण उल्लाला के

[C] प्रथम चार चरण चौपाई के और अंतिम दो रोला के

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [A] प्रथम चार चरण रोला के और अंतिम दो चरण उल्लाला के

 27. 'रामचरितमानस' नामक महाकाव्य की रचना शैली है一

 

[A] दोहा-और चौपाई शैली

[B] बरवै शैली

[C] मसनबी शैली

[D] इनमे से सभी

उत्तर- [A] दोहा-और चौपाई शैली

 28. छप्पय किस प्रकार का छंद है?

 

[A] सम

[B] विषम

[C] अर्द्धसम

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [B] विषम

 29. किस छंद में 26 मात्राएँ होती है तथा 14-12 पर यति होती है?

 

[A] वीर छंद

[B] सोरठा छंद

[C] गीतिका छंद

[D] छप्पय छंद

उत्तर- [C] गीतिका छंद

 30. किस छंद का प्रथम और अंतिम शब्द एक-सा होता है?

 

[A] कुण्डलिया

[B] रोला

[C] दोहा

[D] सोरठा

उत्तर- [A] कुण्डलिया

 31. शिल्पगत आधार पर दोहे से उल्टा छंद है一

 

[A] रोला छंद

[B] चौपाई छंद

[C] सोरठा छंद

[D] बरवै छंद

उत्तर- [C] सोरठा छंद

 

 32. निराला की कविता 'जूही की कली' किस छंद का उदाहरण है?

[A] वार्णिक छंद का

[B] मात्रिक छंद का

[C] मुक्त छंद का

[D] इनमे से कोई नही

उत्तर- [C] मुक्त छंद का

 33. राम लखन सीता सहित ह्रदय बसहु सुर भूप || प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा छंद है?

 

[A] सोरठा छंद

[B] चौपाई छंद

[C] दोहा छंद

[D] बरवै छंद

उत्तर- [C] दोहा छंद

 34. प्रिय पति वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है || प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा छंद है?

 

[A] सोरठा छंद

[B] मालिनी छंद

[C] दोहा छंद

[D] बरवै छंद

उत्तर- [B] मालिनी छंद

 35. "या लकुटी अरु कामरिया पुर राज तिहूँ, पुर को तजि डारौ" प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा छंद है?

 

[A] कवित्त छंद

[B] सवैया छंद

[C] बरवै छंद

[D] दोहा छंद

उत्तर- [B] सवैया छंद